AIIMS NORCET 11 Recruitment 2026: 2218 Nursing Officer Vacancy | Eligibility, Salary, Apply Online

AIIMS NORCET 11 Recruitment 2026: 2218 Nursing Officer पदों पर भर्ती शुरूजानें योग्यतापरीक्षा तिथिसैलरी और आवेदन प्रक्रिया

AIIMS NORCET 11 Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे नर्सिंग उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), नई दिल्ली ने Nursing Officer Recruitment Common Eligibility Test (NORCET-11) का विस्तृत नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 2218 नर्सिंग ऑफिसर (ग्रुप-B) पदों को भरा जाएगा।

इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी 24 जुलाई 2026 से 13 अगस्त 2026 शाम 5:00 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया दो चरणों की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के माध्यम से पूरी होगी।


विवरणजानकारी
भर्ती संस्थाअखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS)
परीक्षा का नामAIIMS NORCET-11
पद का नामNursing Officer (Group-B)
कुल रिक्तियां2218
आवेदन प्रारम्भ24 जुलाई 2026
अंतिम तिथि13 अगस्त 2026 (शाम 5 बजे तक)
आवेदन माध्यमऑनलाइन
चयन प्रक्रियाCBT Stage-I + CBT Stage-II

एम्स द्वारा जारी आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार सभी महत्वपूर्ण तिथियां निम्नलिखित हैं—

कार्यक्रमतिथि
ऑनलाइन आवेदन प्रारम्भ24 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि13 अगस्त 2026
सरकारी कर्मचारियों के लिए NOC जमा करने की अंतिम तिथि18 अगस्त 2026
आवेदन स्थिति जारी24 अगस्त 2026
परीक्षा शहर की जानकारी3 सितम्बर 2026
एडमिट कार्ड जारी9 सितम्बर 2026
प्रारम्भिक परीक्षा (CBT)12 सितम्बर 2026
मुख्य परीक्षा (CBT)30 सितम्बर 2026

इस भर्ती अभियान के अंतर्गत कुल 2218 अस्थायी रिक्तियां घोषित की गई हैं।

चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति निम्न संस्थानों में की जाएगी—

  • AIIMS New Delhi
  • विभिन्न AIIMS संस्थान
  • JIPMER
  • ESIC Hospitals
  • NITRD
  • AIIMS-CAPFIMS

एम्स द्वारा जारी सूचना के अनुसार भाग लेने वाले संस्थानों में लगभग 80% पद महिला अभ्यर्थियों तथा 20% पद पुरुष अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित किए गए हैं।


उम्मीदवार के पास भारतीय नर्सिंग परिषद (INC) अथवा राज्य नर्सिंग परिषद से मान्यता प्राप्त संस्थान से निम्न में से कोई एक योग्यता होना आवश्यक है—

  • B.Sc Nursing
  • B.Sc (Hons.) Nursing
  • Post Basic B.Sc Nursing
  • Nurse एवं Midwife के रूप में Registration
  • GNM उम्मीदवार भी पात्र

GNM Diploma धारक भी आवेदन कर सकते हैं यदि—

  1. Nurse एवं Midwife के रूप में Registration हो।
  2. कम से कम 50 बेड वाले अस्पताल में 2 वर्ष का कार्य अनुभव हो।

  • न्यूनतम आयु – 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु – 30 वर्ष
  • याद रहे कि आयु की गणना 13 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी।
  • और आरक्षित वर्गों को केन्द्र सरकार के नियमानुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी।

चयनित उम्मीदवारों को Pay Matrix Level-7 के अंतर्गत नियुक्त किया जाएगा।

Main Salary / मुख्य वेतनमान—

  • ₹9,300 – ₹34,800 (पूर्व संशोधित वेतनमान)
  • Grade Pay – ₹4,600

इसके अलावा Central Govenment के नियमों के अनुसार 

Dearness Allowance

House Rent Allowance

Transport Allowance 

अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे।


भर्ती प्रक्रिया दो चरणों में आयोजित होगी।

  1. कुल प्रश्न – 100
  2. समय – 90 मिनट
  3. सामान्य ज्ञान एवं एप्टीट्यूड – 20 प्रश्न
  4. नर्सिंग विषय – 80 प्रश्न
  5. Negative Marking – प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक

  1. कुल प्रश्न – 160
  2. समय – 180 मिनट
  3. सभी प्रश्न Nursing Subject एवं Case Based होंगे।
  4. प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक की Negative Marking होगी।

  1. आवेदन पंजीकरण स्लिप
  2. एडमिट कार्ड
  3. जन्म तिथि प्रमाणपत्र
  4. शैक्षणिक प्रमाणपत्र
  5. Nursing Council Registration Certificate
  6. अनुभव प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
  7. आरक्षण प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
  8. सरकारी कर्मचारियों के लिए NOC

श्रेणीआवेदन शुल्क
सामान्य / OBC₹3000
SC / ST / EWS₹2400
PWBDकोई शुल्क नहीं

आवेदन करने से पहले अभ्यर्थी आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ लें। आवेदन पत्र भरते समय सभी जानकारी सही दर्ज करें तथा अंतिम तिथि का इंतजार न करें। भर्ती से संबंधित नवीनतम अपडेट, एडमिट कार्ड और परीक्षा सूचना समय-समय पर AIIMS की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।


यदि आप नर्सिंग क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो AIIMS NORCET 11 Recruitment 2026 आपके लिए शानदार अवसर है। कुल 2218 नर्सिंग ऑफिसर पदों पर भर्ती निकाली गई है।

योग्य उम्मीदवार 13 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन अवश्य करें और परीक्षा की तैयारी समय रहते शुरू कर दें।

RRB Paramedical Recruitment 2026: 600 पदों को मंजूरी, जानें पोस्ट-वाइज विवरण

Disclaimer : आवेदन करने से पहले अभ्यर्थी आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।


AIIMS NORCET 11 Recruitment 2026: 2218 Nursing Officer Vacancy | Eligibility, Salary, Apply Online

AIIMS NORCET 11 Recruitment 2026 Notification Out. Apply online for 2218 Nursing Officer vacancies. Check eligibility, age limit, salary, important dates, exam pattern, application fee and selection process.

AIIMS NORCET 11 Recruitment 2026, AIIMS Nursing Officer Vacancy 2026, NORCET 11 Notification PDF, AIIMS NORCET Online Form 2026, Nursing Officer Recruitment 2026, AIIMS Jobs 2026, AIIMS NORCET Eligibility, NORCET 11 Exam Date, AIIMS Nursing Vacancy 2218, Government Nursing Jobs 2026

© 2026 FutureScopeInfo.com | All Rights Reserved.
Reproduction or redistribution of this content without written permission is prohibited.

Leave a Comment